Latest News
डी.के. तिवारी होंगे नये मुख्य सचिव
चुनाव आयोग ने दी मंजूरी
रांची,30मार्च। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1986बैच के अधिकारी डी.के. तिवारी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी स्वीकृति दे दी है और यह पत्र राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से आज देर शाम या रविवार को इस संबंध में पत्र राज्य सरकार को भेजे जाने की संभावना है, जिसके कारण कल नये मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
वर्तमान मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी का विस्तारित कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। उन्हें 31अगस्त को सेवानिवृत होने के बाद दो बार एक्स्टेंशन मिला था। उन्हें पहला एक्सटेंशन 1 सितबर से 31 दिसंबर तक और दूसरा एक्सटेंशन 1 जनवरी से 31 मार्च तक मिला था। कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद डी.के. तिवारी द्वारा रविवार की शाम को मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किये जाने की संभावना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि राज्य सरकार ने मुख्य सचिव के लिए सिर्फ डी.के.तिवारी के नाम की ही अनुशंसा की थी। वहीं योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को राज्य का विकास आयुक्त बनाये जाने और कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.खंडेलवाल को योजना सह वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिये जाने के प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग ने स्वी.ति दे दी है।
डी.के. तिवारी ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे कस्बे महोबा से निकल कर झारखंड में मुख्य सचिव तक का सफर तय किया है। 1986 बैच भाप्रसे के अधिकारी ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर योगदान दिया। एक-एक पायदान चढ़ने के बाद मुख्य सचिव के पद तक पहुंचे। 1960 में जन्मे तिवारी की स्कूली शिक्षा यूपी के महोबा और ललितपुर में हुई। उनकी शैक्षणिक योग्यता का कोई सानी नहीं है। उन्होंने सबसे पहले किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में वे 1977-82 तक पढ़ाई की। इसके बाद झारखंड के छोटानागपुर लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की।पढ़ाई का सफर यहां तक रुका नहीं।इसके बाद डीके तिवारी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स में मास्टर की डिग्री हासिल की। 1986 में यूपीएससी क्वालिफाई किया और 1986 बैच के आइएएस अफसर नियुक्त हुए। एकीकृत बिहार में कैरियर करियर की शुरुआत मसौढ़ी(बिहार) के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के रूप में हुई। वे इस पद पर 1988-90 तक रहे। इसके बाद रांची में 1990-92 तक एडिशनल डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट रहे। फिर बिहार के किशनगंज के डीएम के पद पर योगदान दिया।इस पद पर 1992-94 तक रहे. बीपीडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर 1994-99 तक रहे। फिर वे झारखंड में एक्साइज कमिश्नर व आइजी रजिस्ट्रेशन बने। इस पद पर 2001-03 तक रहे। 2003 से 2007 तक भवन निर्माण विभाग के सचिव, 2008-09 तक जल संसाधन विभाग के सचिव, 2009-10 तक स्वास्थ्य विभाग के सचिव, 2010 से 2013 तक मुख्य सचिव के प्रधान सचिव, 2013 से 2014 तक मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव प्रधान सचिव के रूप में मानव संसाधन विभाग झारखंड में योगदान दिया। प्रधान स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली के पद पर 2014-17 तक रहे। जबकि सात जून 2018 से लेकर अब तक वे विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत है।
उनकी पत्नी अलका तिवारी भी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी है और अभी केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन एडिशनल सेकेट्ररी और फाइनेंसियल एडवाजन के रूप में कार्यरत है, जबकि पुत्री अधिवक्त और पुत्र यूएसए में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत है। वहीं उनके दो भाई पंजाब और उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारी है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
