Latest News
दिव्यांग मतदाताओं के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा
मतदान केंद्र पर रैंप और व्हील चेयर की रहेगी व्यवस्था
रांची,29मार्च। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने कहा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिव्यांग मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु राज्य, जिला एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के स्तर पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है. इस कड़ी में मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हील चेयर, परिवहन सुविधा समेत कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि 28345 (96.20 परसेंट) मतदान केंद्रों पर रैंप की व्यवस्था की जा चुकी है. आज दिनांक 29 मार्च को श्री.ष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित सेंसिटाइजेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर एक्सेसबल इलेक्शन में उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रमडंलीय आयुक्त को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा एक्सेसिबिलिटी आब्जर्वर के तौर पर नामित किया गया है. वे दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, निर्वाचक नामावली में उनके नाम की प्रविष्टि और उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं से संबंधित विषयों का पर्यवेक्षण करेंगे. प्रोग्राम में विनय कुमार चैबे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनीष रंजन, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शब्बीर अहमद, उप सचिव, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय श्वेता गुप्ता, स्टेट को- ऑर्डिनेटर, पीडब्ल्यूडी के अलावा सभी जिलों में दिव्यांग मतदाताओं के लिए बनाए गए नोडल अफसर और दो-दो मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे.
सहयोग के लिए वोलेंटियर्स रहेंगे मौजूद
खियांग्ते ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को सहयोग करने के लिए वोलेंटियर्स मौजूद रहेंगे. भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अंतर्गत वोलेंटियर्स की उम्र 18 साल से कम होगी. वोलेंटियर्स के रुप में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), भारत स्काउट एंड गाइड और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स स्वैच्छिक सेवा देंगे. खियांग्ते ने कहा कि मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है. इस हेल्पलाइन नंबर का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि लोग इसके उपयोग से अवगत हो सकें. कोई भी व्यक्ति एंड्रायड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर और आईफोन से वोटर हेल्पलाइन को डाउनलोड कर सकता है.
स्वीप के तहत किया जा रहा जागरुक
स्वीप के तहत दिव्यांग मतदाताओं को शिक्षित व प्रेरित करने के लिए विशेष शिविर, क्षेत्रीय, सरल भाषा, साइन लैंग्वेजेज या ब्रेल लिपि में प्रचार सामग्री की व्यवस्था की गई है. द्ष्टि बाधित मतदाताओं के लिए मतदाता मार्गदर्शिका, मतदाता पर्ची और डमी बैलेट पेपर ब्रेल लिपि में उपलब्ध कराया जाएगा. श्री खियांग्ते ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को दी जानेवाली सुविधाओं के मॉनिटरिंग हेतु अधिकारियों को प्रतिनियुक्त करते हुए विशेष तौर पर प्रशिक्षित भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित सभी कार्यों को संपादित करने के लिए जिलास्तरीय डीएमसीएई (डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमिटी आन एक्सेसबल इलेक्शन) और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर एसीसीएई (असेंबली आन एक्सेसबल इलेक्शन) का गठन किया गया है.
दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं
-मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हील चेयर, मतदान के दिन पृथक कतार समेत उचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और शेड समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी.
-दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने व पहुंचाने के लिए निःशुल्क परिवहन उपलब्ध कराई जाएगी.
-दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र के लिए उचित पहुंच पथ के साथ मानक निदेशक सूचकों के साथ मतदान कक्ष के मार्ग पर संकेतक लगा रहेगा.
- दिव्यांगजनों को घर- घर तक वोटर पर्ची का वितरण और मतदान के पूर्व उनके मतदान केंद्र का लोकेशन बताया जाएगा.
-.ष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ईवीएम में ब्रेल लिपि में सुविधा प्रदान की जाएगी
मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या
कैटेगरी ऑफ डिजेबिलिटी
जिला .ष्टबाधित मूक-बधिर लोकोमोशन डिजेबिलिटी अन्य डिजेबिलिटी कुल
साहेबगंज 337 230 1501 254 2322
पाकुड़ 225 264 1373 206 2068
दुमका 879 716 1873 778 4246
जामताड़ा 715 684 1637 1177 4213
देवघर 878 658 2257 577 4370
गोड्ड़ा 970 479 2628 1904 5981
कोडरमा 228 270 1316 202 2016
हजारीबाग 744 724 2254 3201 6923
रामगढ़ 1266 577 3084 677 5604
चतरा 302 203 1670 237 2412
गिरिडीह 844 732 2128 1726 5430
बोकारो 805 740 1976 1278 4799
धनबाद 1147 2107 4437 376 8067
ईस्ट सिंहभूम 1050 1610 4835 972 8467
सरायकेला-खरसांवा 724 778 2422 1199 5123
वेस्ट सिंहभूम 1241 2069 3566 1662 8538
रांची 1150 812 4907 1430 8299
खूंटी 308 251 1219 453 2231
गुमला 527 262 3272 198 4259
सिमडेगा 145 68 952 384 1549
लोहरदगा 200 162 1239 115 1716
लातेहार 226 181 916 189 1512
पलामू 1076 694 4392 990 7152
गढ़वा 839 346 2638 759 4582
कुल 16826 15617 58492 20944 111879
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
