Latest News
मतदाता जागरुकता को लेकर महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें-खियांग्ते
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिए निर्देश
रांची,22मार्च। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते,ने शुक्रवार को सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एल.ई.डी, पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स सहित अन्य प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल किया जाए. समाहरणालय, सार्वजनिक दफ्तर, कचहरी परिसर, रेलवे स्टेशन, हाट बाजार, चैक-चैराहे और हाट-बाजार समेत वैसे स्थान, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है, वहां मतदाता जागरुकता को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रचार किया जाए. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष तौर पर कई दिशा निर्देश दिए गए हैं. वीडियो कांफ्रेंसिंगे के दौरान विनय कुमार चैबे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और मनीष रंजन, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिए गए.
सोशल मीडिया का करें इस्तेमाल
खियांग्ते ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में जो महत्वपूर्ण विषय हों उसका प्रचार- प्रसार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर किया जाए. इससे मतदाताओं को शिक्षित करने के साथ चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाता जागरुकता से संबंधित विशिष्ट फोटोग्राफ या वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने का निर्देश दिया ताकि इसका अधिकतम प्रचार-प्रसार हो सके. उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को सेवा मतदाताओं से संबंधित प्रतिवेदन यथाशीघ्र प्रेषित करने को कहा. उन्होंने कहा कि
सेक्टर अफसर की ट्रैकिंग के लिए मोबाइल एप्प
विनय कुमार चैबे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को बताया कि सेक्टर अफसर की ट्रेकिंग के लिए एक मोबाइल एप्प विकसित किया गया है. सभी सेक्टर अफसर अपने स्मार्ट फोन में इस एप्प को डाउनलोड करेंगे. ताकि इस एप्प के माध्यम उनकी ट्रैकिंग की जा सकेगी. ट्रैकिंग के लिए कमांड कंट्रोल सिस्टम ध् डैशबोर्ड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड और जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर पर नियंत्रित किया जा सकेगा. उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को भी स्ट्रांग रुम से संबंधित प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में प्रेषित करने के निर्देश दिए.
हेलीड्रॉपिंग की आवश्यकता को लेकर भेजें प्रस्ताव
चैबे ने कहा कि जहां हेलीड्रॉपिंग की आवश्यकता है, वहां के जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड को प्रेषित किया जाए. यहां से प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया जाएगा.
ईटीपीबीएस पर डीईओ को मिली ट्रेनिंग
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसिमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) का प्रशिक्षण दिया गया. सेवा मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पहली बार चुनाव आयोग द्वारा ईटीपीबीएस का प्रावधान किया गया है.
मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का भेजें प्रतिवेदन
डॉ मनीष रंजन, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति की बुलाई गई बैठक का प्रतिवेदन वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय, झारखंड को प्रेषित करें. ज्ञात हो कि मीडिया में पेड न्यूज पर निगरानी रखने और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर विज्ञापन की स्वी.ति ध्अस्वी.ति की कार्रवाई एमसीएमसी के द्वारा की जानी है.
स्वीप से जुड़े कार्यकमों का हर दिन भेजें प्रतिवेदन
रंजन ने कहा कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्वीप के तहत प्रतिदिन कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. प्रत्येक जिला में स्वीप के नोडल पदाधिकारी हर दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी को स्वीप के तहत चलाए गए कार्यक्रमों ध् की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराएंगे. इससे वे अवगत हो पाएंगे कि स्वीप कार्यक्रम भलीभांति चल रही है या नहीं. अगर किसी तरह की शिथिलता है तो उसे शीघ्र दूर किया जाए. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गहनता पूर्वक स्वीप के तहत चल रहे कार्यक्रमों का गहनतापूर्वक मॉनिटरिगं किया जा रहा है. अतः भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त होने वाले स्वीप मैटेरियल्स, जिसमें लघु फिल्में भी शामिल हैं, को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को उनके ई-मेल आईडी पर प्रेषित किया जा रहा है. उसका अवलोकन करते हुए प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए. डॉ रंजन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि वे डिस्ट्रिक्ट आईकॉन के चयन से संबंधित प्रतिवेदन यथाशीघ्र भेजें. इसमें आईकॉन का नाम, उनकी उपलब्धि और उनका अंडरटेकिंग से संबंधित प्रतिवेदन शामिल है, ताकि राज्यस्तर पर सभी डिस्ट्रिकट आईकॉन की बैठक बुलाने की तारीख निर्धारित की जा सके.
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
