Connect with us

Latest News

2584करोड़ से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट विधानसभा से पारित

Published

on


भाजपा सदस्यों के बहिष्कार के बीच अनुपूरक बजट पारित
रांची। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए दो हजार पांच सौ चौरासी करोड़ रुपये से अधिक के प्रथम अनुपूरक बजट को भाजपा सदस्यों के बहिष्कार के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
विधानसभा में भोजनावकाश के बाद अनुपूरक बजट पर लाये गये कटौती प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह कोरोना संक्रमण काल में बेरोजगारी बढी है, रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरुरत है।
इस चर्चा की शुरुआत करते हुए भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह कोरोना संक्रमण काल में बेरोजगारी बढी है, रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जीएसटी का बकाया भुगतान जल्द झारखंड को करना चाहिए। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि संसद में कृषि से संबंधित विधेयक पारित होने से किसान पंगु हो गये है। भाजपा के अमित मंडल ने कहा कि आनन-फानन में अनुपूरक बजट को लाया गया है, इसकी कोई जरुरत नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में मनरेगा का किर्यान्वयन विफल हो चुका है। आजसू पार्टी के लंबोदर महतो ने कहा कि एक ओर अनुपूरक बजट लाया जा रहा है, जबकि पहले से ही उपलब्ध बजट की राशि को खर्च करने में राज्य सरकार विफल साबित हुई है। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 86 हजार करोड़ रुपये बजट का आकार है, लेकिन अब तक खर्च करने की जो स्थिति रही है,उससे यह लगता है कि बजट में उपलब्ध पूरी राषि खर्च नहीं हो पाएगी। कांग्रेस के इरफान अंसारी ने कहा कि सभी को भारत से प्रेम है, लेकिन भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बिजली बांग्लादेष को भेज रही है। इससे पहले भाजपा के सीपी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दलीय आधार पर चर्चा के लिए उपलब्ध कराये गये समय पर एतराज जताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सदस्यों की संख्या 25 बतायी है, जबकि झारखंड विकास मोर्चा अब जिन्दा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 26 हो गयी है। चर्चा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुदिव्य कुमार और भाजपा भानु प्रताप शाही समेत अन्य विधायकों ने चर्चा में हिस्सा लिया। अंत में सरकार की ओर से जवाब देत हुए वित्तमंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि पक्ष-विपक्ष की ओर से जो सुझाव आये है, सरकार उस पर अमल करेगी। वहीं सरकार के जवाब से असंतुष्ट सभी भाजपा विधायक वाकआउट कर गये, जबकि भाकपा-माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने अपने कटौती प्रस्ताव को वापस ले लिया । इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2584 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से पारित हो गया। अंत में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.