Latest News
आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों व सरकार के बीच वार्ता विफल
सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर पदयात्रा कर रांची पहुंचे 2200 से अधिक सहायक पुलिसकर्मियों ने मोरहाबादी मैदान में डेरा डाला
रांची। झारखंड के 12 जिलों में अनुबंध पर कार्यरत सहायक पुलिस कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। विभिन्न जिलों से आंदोलनरत कर्मी पदयात्रा करते हुए शनिवार सुबह को राजधानी रांची पहुंचे। इस दौरान राजभवन के समक्ष तैनात पुलिस और आंदोलनरत कर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। बाद में बड़ी संख्या में सहायक पुलिसकर्मियों को मोरहाबादी मैदान ले जाया गया है। देर शाम आंदोलनकारी पुलिसकर्मियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का की बात भी हुई, लेकिन आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों पर अडिग है और देर रात तक मोरहाबादी मैदान में ही डटे है।
पुलिस पद पर सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा करते हुए विभिन्न जिलों से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे सहायक पुलिसकर्मियों से सुबह में वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आंदोलनकारियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने जिलों से दो-दो प्रतिनिधियों के नाम का चयन कर लें और बाद इनमें से पांच सदस्यीय प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के लिए ले जाया जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री से बातचीत के पहले इन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से मुलाकात कराया गया,जहां प्रधान सचिव की ओर से उन्हें यह जानकारी दी गयी कि तीन साल पहले जब अनुबंध पर उनकी बहाली हुई, तो कहीं से भी सेवा स्थायी करने की बात नहीं हुई थी। सरकार की ओर से यह भी भरोसा दिलाया गया है कि उनके अनुबंधन को एक साल बढ़ाने का मसला अभी सरकार के पास विचाराधीन है और जल्द ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा। लेकिन सरकार के इस आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मोरहाबादी मैदान पहुंचे, जहां सहायक पुलिस कर्मियों ओर से अभी आंदोलन को जारी रखने की बात की गयी है।
आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों ने बताया कि वर्ष 2017 में अनुबंध पर नियुक्ति के वक्त उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि अच्छा से काम करने पर उन सभी की सिपाही पद पर सीधी नियुक्ति हो जाएगी, लेकिन अब तीन वर्षां का अनुबंधन खत्म हो जाने के कारण उनके समक्ष संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आंदोलनकर्मियों के नेताओं ने बताया कि वे 4 से 6 सितंबर के बीच काला बिल्ला लगाकर काम किये, सात से हड़ताल की शुरु हुई और अब अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ ही पदयात्रा करते हुए सभी जिलों से आंदोलनरत कर्मी राजधानी रांची पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि उनका आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण है, विधि व्यवस्था को बिना किसी तरह प्रभावित हुए वे सभी सोशल डिस्टेसिंग के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में अनुबंधित पुलिस कर्मियों को समझाने पहुंचे रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने कहा कि तीन वर्षां तक इन सभी ने पुलिस के साथ मिलकर विधि व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिए काम किया, सेवा नियमितीकरण की इनकी प्रमुख मांग है, इनसे आग्रह किया गया है कि वे आपस में अपने प्रतिनिधियों का चयन कर लें, पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री और सरकार के साथ वार्ता के लिए ले जाया जाएगा।
इधर, राज्यभर के 2200 से अधिक सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी में जुट रहे है, हर जिले से सहायक पुलिसकर्मी पैदल ही चलकर सुबह-सुबह राजधानी रांची पहुंचे। । इनमें पुरुष के अलावा कई महिला सहायक पुलिस कर्मी भी शामिल है। सहायक पुलिसकर्मियों को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। चौक-चौराहों पर सुबह से थाना प्रभारी लोग तैनात है। कई स्थानों पर उन्हें रोकने का भी प्रयास किया गया, बाद में उनसभी को मोरहाबादी मैदान तक जाने की अनुमति दे दी गयी। मालूम हो कि है राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों से कुल 2500 सहायक पुलिसकर्मियों की साल 2017 में नियुक्ति हुई थी। सरकार द्वारा 10 हजार का मानदेय तय किया गया था। सहायक पुलिसकर्मी के पद पर बहाल हुए अभ्यर्थियों को तीन साल के बाद स्थायीकरण करने की बात कही गई थी। हालांकि 3 वर्ष पूरा होने के बाद भी किसी का स्थायीकरण नही किया गया है। यही वजह है कि राज्य भर के 2500 पुलिसकर्मी आंदोलन को उतारू है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
