Latest News
हालात की मजबूरियों में हार गयी 8 जिन्दगियां
/रांची में पिता व दो बच्चों का शव कुएं में मिला, जमशेदपुर में पिता-पुत्र का शव रेल पटरी पर मिला, धनबाद में युवक का घर में फांसी पर लटकता मिला
रांची। कोरोना संक्रमण काल में उत्पन्न विपरीत परिस्थिति के बीच बुधवार को झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में 8 लोगों के खुदकुशी कर लेने की घटना सामने आयी है। रांची जिले के ओरमांझी में पिता और उसके दो बच्चों का शव कुएं में मिला, जबकि जमशेदपुर में पिता-पुत्र का शव रेल पटरी पर मिला, वहीं धनबाद में युवक का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। रांची के ही सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने की खबर है।
पिता व दो बच्चों का शव कुएं में मिला
पहली घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में 28वर्षीय सत्येंद्र महतो और उसके चार वर्षीय पुत्र रितिक तथा दो वर्षीय पुत्र ऋषि का शव कुएं में मिला। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सत्येंद्र महतो ने घरेलू विवाद की वजह से अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि सत्येंद्र की दस वर्ष पहले शादी हुई थी और पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होते रहता था। सोमवार को भी लड़ाई-झगड़े के बाद उसकी पत्नी घर छोड़ कर मायके चली गयी थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार की रात को ही सत्येंद्र ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने आज सुबह शव को देखने के बाद इसकी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
महिला ने आत्महत्या की
इस बीच रांची के ही सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर के गंगा नगर मुहल्ले में रहने वाली एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने की खबर है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिता-पुत्र का शव रेल पटरी पर मिला
इधर, पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के खैरबनी रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति और उसके पुत्र का शव रेल पटरी पर बरामद किया गया। मृतक की पहचान शहर के व्यापारी इंद्र सोनकर 45 वर्ष और उसके बेटे 10 वर्षीय नैतिक सोनकर के रूप में की गयी है। ऐसा लगता है कि दोनों ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है । मृतक के धातकीडीह बिष्टुपुर के रहने वाले थे और उनके घर से उसका सुसाइडल नोट मिला है , जिसमें उसने अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या की बात लिखी है । फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा है, जहां कोरोना जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा । मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक इंद्र सोनकर की पत्नी की अगस्त माह में संदिग्ध मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पत्नी की मौत के बाद उसके मायके वाले इंद्र सोनकर को बराबर जेल भिजवाने की धमकी दिया करते थे ।यके वालों को संदेह था कि इंद्र सोनकर की प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।इंद्र सोनकर कुछ दिनों से अपना धातकीडीह वाला आवास छोड़कर अपने बेटे के साथ सोनारी में रह रहा था। मंगलवार को अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ वह घर से निकला था उसके बाद से वापस नहीं लौटा ।बुधवार को सुबह दोनों की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
युवक का घर में फांसी पर लटकता मिला
धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड के छत्रुटांड़ पंचायत के मुरलीडीह गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह भी जानकारी मिली है कि मृतक युवक का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और संभवतः इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
जेएससीए स्टेडियम के सामने झोंपड़ीनुमा मकान में रहने वाले दीपक नामक युवक ने आज दोपहर करीब दो बजे फांसी गला कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर पर आसपास के लोगों को भीड़ जमा हो गयी। बाद में इसकी सूचना पा कर पहुंची धुर्वा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज कर मामले की तहकीकात में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक मृतक दीपक फ्लैक्स बनाने के कारोबार से जुड़ा था। जब से लॉक डाउन हुआ तब से वह बेरोजगार हो गया था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में रहता था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को उसके फांसी लगाने की कारणों का पता नहीं चल पाया था।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
