Connect with us

Latest News

राज्यसभा के लिए बीजेपी के दीपक प्रकाश व जेएमएम के शिबू सोरेन निर्वाचित

Published

on


बीजेपी को प्रथम वरीयता के 31, जेएमएम को मिले 30 वोट
रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान और मतगणना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रत्याशी शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दीपक प्रकाश निर्वाचित घोषित हुए।

बीजेपी के दीपक प्रकाश को प्रथम वरीयता के सबसे अधिक 31 मत मिले, वहीं जेएमएम के शिबू सोरेन को 30 वोट और कांग्रेस के शहजादा अनवर को प्रथम वरीयता के 18 मत मिले। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने शिबू सोरेन और दीपक प्रकाश के निर्वाचित होने की घोषणा की। बाद में दोनों को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा।

अप्रत्याशित रूप से बीजेपी को मिले सबसे अधिक वोट
राज्यसभा चुनाव में अप्रत्याशित रूप से बीजेपी प्रत्याशी को 31 वोट मिले, वहीं जबकि जेएमएम को भी पार्टी विधायकों के सदस्य संख्या से एक वोट अधिक मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को अनुमान से कम वोट मिलें।

सभी 79 वोट रहे वैध
राज्यसभा चुनाव के लिए 79 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिला था। शाम पांच बजे मतगणना शुरू होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि सभी मत वैध रहे। 82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा की इस समय सदस्य संख्या 80 है , इसमें से एक आंग्ल इंडियन समुदाय के मनोनीत सदस्य है, लेकिन उन्हें राज्यसभा चुनाव में वोटिंग का अधिकार नहीं है। इस प्रकार कुल 79 विधायकों को ही ही राज्यसभा चुनाव में वोट डालने का अधिकार मिला था।

निर्धारित समय से पहले सभी मतदाताओं डाले वोट
इससे पहले आज सुबह नौ बजे से विधानसभा परिसर में बनाये गये मतदान केंद्र में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई । राज्यसभा चुनाव के लिए अपराह्न चार बजे तक वोट डालने का समय निर्धारित था लेकिन इसके पहले ही सभी 79 मतदाताओं ने अपने अपने वोट डाले।

पुलिस कस्टडी में वोट देने पहुंचे ढुल्लू महतो
पुलिस कस्टडी में धनबाद मंडल कारा से आए बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने भी मतदान किया। मतदान के बाद विधानसभा में विपक्ष के लाॅबी में बैठकर ढुल्लू महतो ने कुछ देर के लिए पार्टी नेताओं के साथ चर्चा भी की। बाद में अदालत के आदेश के मुताबिक उन्हें पुलिस कस्टडी में ही वापस धनबाद मंडल कारा ले जाया गया।

सबसे पहले जेएमएम के भूषण तिर्की ने वोट किया
राज्यसभा चुनाव के लिए सबसे पहले जेएमएम के भूषण तिर्की ने बाद डाले थे, वहीं सबसे अंतिम में वोट डालने वाले निर्दलीय विधायक सरयू राय शामिल थे। अपने मताधिकार का प्रयोग कर बाहर निकले जमशेदपुर पूर्वी से निर्वाचित निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा उन्होंने बीजेपी और जेएमएम दोनों उम्मीदवारों को प्रथम तथा द्वितीय वरीयता का मत दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना उम्मीदवार उतारने का कोई औचित्य नहीं था।

कोरोना संक्रमण को लेकर की गयी थी विशेष व्यवस्था
कोरोना को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण से बचाव की पूरी व्यवस्था की गई थी। मतदान को लेकर विधानसभा परिसर में दो बूथ बनाये गये थे, एक बूथ सामान्य है, जबकि दूसरा बूथ कोरोना या कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए है। बूथ पर सैनिटाइजर और मास्क की भी व्यवस्था की गयी। मतदान के लिए पहुंचने वाले सभी सदस्यों के हाथ को पहले सैनिटाइज किया गया। सभी मतदाताओं के लिए अलग-अलग पेन की व्यवस्था की गयी थी, ताकि संक्रमण के फैलाव की आशंका को दूर किया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.